निबाड़ीकला क्षेत्र में सेंगुर नदी में उफनाता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
निबाड़ीकला । पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश और बांध से पानी छोडे़ जाने के बाद महीनों से सूखी पड़ी सेंगुर नदी उफान पर है । नदी में दिन-ब-दिन पानी बढ़ता जा रहा है । पानी का बहाव भी काफी तेज हो गया है । जिससे नदी किनारे रहने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं ।
गर्मी की शुरूआत होते ही सेंगुर नदी का पानी सूखे लगा था। मई-जून आते-आते नदी पूरी तरह सूख गई थी । राजस्थान के बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सेंगुर नदी में पानी आया था। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश से नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया।
एक सप्ताह के अंदर जलस्तर दोगुने से अधिक हो गया है । ऐसे में नदी के किनारे रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। क्योंकि अभी बारिश शुरू हुई है। नदी का बहाव और तेज हुआ तो किनारे के गांवों में बाढ़ आ सकती है । वहीं बाजरा, उड़द आदि फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं ।