फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: थाने में गंदगी देख एसपी ने दीवान की लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी शुक्रवार देर शाम जसवंतनगर थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां का नजारा देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंदिर और पुलिस आवासों के आसपास पसरी गंदगी को देख एसपी सिटी ने नाराजगी जताकर तत्काल हेड दीवान को तलब किया और कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी। कबाड़ वाहनों की नीलामी न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मालखाना और कार्यालय के अभिलेखों की बारीकी से जांच की और अधूरे रिकॉर्ड देख मातहतों को अपडेट रहने के निर्देश दिए। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिसिंग के आधुनिकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यक्ष एप जल्द ही त्रिनेत्र योजना के तहत लागू होगा। इससे अपराधियों का सत्यापन, वारंट, सम्मन और शस्त्र लाइसेंस की फीडिंग पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगी। पुराने थाना भवन की जर्जर हालत को देखते हुए उन्होंने मेस और आवासीय क्वार्टर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें