फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुख्य आरक्षी की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस क्षेत्र में वृंदावन कालोनी में किराए के मकान में रह रहे यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी की पत्नी का शव शुक्रवार रात को फंदे से लटका मिला है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।
सुंदरपुर गजान थाना रसूलाबाद कानपुर देहात के मूल निवासी रामगोपाल मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में बढ़पुरा थाना क्षेत्र की यूपी-112 में ड्यूटी कर रहे हैं। शुक्रवार रात को वह कमरे में सो रहे थे। इस बीच अचानक बच्चे चिल्लाने लगे। उठकर देखा तो पत्नी रिंकी यादव (36) का शव आंगन में पड़े जाल में रस्सी से फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। रिंकी की मौत से उसकी दो बेटियों विधि (14), साधना (14) और बेटा देव (5) रो-रोकर बुरा हाल है। पति रामगोपाल ने बताया कि शादी को 16 साल हो गए थे, सब कुछ ठीक था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। फिलहाल अभी किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें