फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कड़ी, आई परीक्षा की घड़ी

Sat, 12 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आज 29 परीक्षा केंद्रों पर 35,927 अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती की परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए पूरा शहर छावनी में तब्दील रहेगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ ही प्रमुख स्थानों पर पीएसी बल तैनात रहेगा। परीक्षा कराने के लिए टीचर, पुलिस, पीएसी व अफसरों सहित करीब दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को शासन से भेजे गए पर्यवेक्षक भी तैयारियों का जायजा लेते रहे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली के तहत परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।

परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए भूलेख कार्यालय, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सहायता केंद्र बनाए गए हैँ। इन केंद्रों में नोडल अधकिारी एडीएम ईश्वरचंद्र की ओर से पांच-पांच लेखपालों की तैनाती की गई है। भूलेख कार्यालय में ही कंट्रोल रूम खोला गया है। कोई समस्या होने पर फोन नंबर 05688-250035 और मोबाइल नंबर 09012545948 पर कॉल कर सकते हैं।  
विज्ञापन


परीक्षा कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें सभी एसडीएम को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दो जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिसमें कन्हैया पटेल प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी व डा. अशोक कुमार मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक एसआई के साथ महिला व पुरुष सिपाही तैनात रहेंगे। पक्का तालाब, शास्त्री चौराहा, बस स्टेशन, पक्काबाग व रेलवे स्टेशन पर एक एक सेक्शन पीएसी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तैनात रहेगी।

परीक्षा कराने के लिए लगभग दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 104 अफसरों की ड्यूटी व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगाई गई है। 1400 अध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा कक्ष में लगाई गई है। इनके साथ टीसीएस के सौ कर्मचारी सहयोग करेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में 33 एसआई, 107 सिपाही व 29 महिला सिपाही मुस्तैद रहेंगी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पांच सेक्शन पीएसी की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही अफसरों के साथ हमराह फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें