फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स, नुमाइश पंडाल की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देर रात तक जिले के अधिकारियों के साथ लखनऊ से आई मुख्यमंत्री विशेष टीम पुख्ता इंतजाम कराती रही। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही नुमाइश पंडाल की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। यह वाहन कचौरा रोड होकर छहराहे होकर निकलेंगे। वहीं वाहनों की पार्किंग भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इन प्रमुख स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

नुमाइश चौराहा: कार्यक्रम स्थल की ओर अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग।
पुलिस लाइन तिराहा: वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
पुराना भिंड बस अड्डा एवं एटीएम गेट: दोनों स्थानों पर बैरिकेड लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
डीएम चौराहा एवं मोतीझील चौराहा: मोतीझील से नीचे जाने वाले मार्ग तथा डीएम चौराहे से पक्का तालाब और एसएसपी चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर कट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी।

पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
वीआईपी पार्किंग: कार्यक्रम स्थल के निकट केवल वीआईपी वाहनों के लिए आरक्षित।
पार्किंग-1: स्टेडियम के पास बसों की पार्किंग।
पार्किंग-2: पुलिस लाइन तिराहे से आगे बस पार्किंग।
पार्किंग-3: आरटीओ कार्यालय से पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे/समानांतर सड़क पर बसों की पार्किंग।

पार्किंग : कार्यक्रम स्थल व स्टेडियम के सामने दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग।

वाहनों के लिए निर्धारित रूट

बसें: बाहरी जिलों से आने वाली बसें आरटीओ कार्यालय मार्ग से होकर पार्किंग-3, पार्किंग-2 और पार्किंग-1 तक पहुंचेंगी।
वीआईपी काफिला: पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से एटीएम गेट और पुलिस लाइन तिराहा होते हुए सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा।सामान्य यातायात: डीएम चौराहा, मोतीझील, पक्का तालाब और एसएसपी चौराहे से आने वाले वाहनों को नुमाइश चौराहा और पुराना भिंड बस अड्डा की ओर जाने से रोककर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें