फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन सीज, पांच घंटे बाधित रहा अप रेलवे ट्रैक

Thu, 23 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
टूंडला से इटावा स्टेशन पर पहुंची एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी का इंजन इकदिल और इटावा स्टेशन के बीच अचानक सीज हो गया। इंजन सीज होने की सूचना पर इंजीनियरों की टीम पहुंची, मगर कोशिशों के बाद भी इंजन ठीक नहीं हो सका। जिसके बाद टूंडला से रिलीफ ट्रेन को भेजा गया। जिसके बाद इंजन को बोगी से अलग कर इकदिल स्टेशन पहुंचाया गया और सीज इंजन को ट्रैक से हटाकर रूट को सामान्य किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पांच घंटे तक अप रेलवे ट्रैक बाधित रहा और कई यात्री ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी रहीं।अप रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही एक मालगाड़ी गुुरवार सुबह 9:08 मिनट पर जैसे ही इटावा व इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच गांव चांदनपुरा में खंभा नंबर 1150/5 के पास पहुंची, तभी अचानक उसका इंजन सीज हो गया। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत ही इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। सूचना पर इटावा से इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा गया।

टीम काफी देर तक इंजन की मरम्मत में लगी रही, लेकिन इसके बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। टीम ने कंट्रोल को इंजन ठीक न होने की जानकारी दी। जिसपर टूंडला से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को भेजा गया और ट्रेन साढे़ 12 बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी की बोगियों को इंजन से काटकर इकदिल स्टेशन की लूप लाइन में पहुंचाया गया। उधर सीज इंजन को लुढ़कने लायक बनाकर इंजन को रिलीफ ट्रेन लेकर गई।
विज्ञापन


इस सब में रेलवे इंजीनियरों को पांच घंटे का समय लगा और ट्रैक को दोपहर दो बजे के बाद सामान्य किया जा सका।इस दौरान अप ट्रैक पर पीछे आ रही सियाल्दा-नई दिल्ली दूरंतो मालगाड़ी इकदिल स्टेशन के पास खड़ी रही तो वहीं कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी भरथना स्टेशन पर खड़ी रही। गोमती एक्सप्रेस दिबियापुर स्टेशन पर व जियारत एक्सप्रेस, गरीब रथ, पुर्वा एक्सप्रेस व कानपुर टूंडला पैसेंजर स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें