फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

Thu, 23 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाते संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ता - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने स्टेशन के एक एक कोने की सफाई की। संत निरंकारी मिशन  इटावा के कार्यकर्ता सुरेश इमलानी के नेतृत्व में लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने झाड़ू, फावड़ा, धुलाई के साथ पूरे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस अभियान में बड़े से लेकर बच्चों तक सभी ने हिस्सा लिया। संस्था के सदस्य देवेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर संस्था के सदस्य रामौतार, बीएम सोलंकी, बी प्रसाद, रविंद्र व कैलाश ने अलग टीमों का नेतृत्व कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उधर, भरथना रेलवे स्टेशन पर भी उनके अनुयायियों ने प्लेटफार्म  एक व दो पर सफाई कार्य किया।

सफाई कार्य में प्रमुख रूप से सच्चिदानंद पांडेय, निरंकारी सेवादल के प्रभारी गिरधारी लाल, आशीष, विजय ,गौरव पांडेय, आदित्य कौशल, उमा, डिंपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें