फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी पर भड़की बंदी सुरक्षाकर्मियों को पीटा

Sun, 12 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक आधार पर फिरोजाबाद से इटावा जेल भेजी गई महिला बंदी की तलाशी लेेने से वह भड़क गई। उसने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ जेल के अंदर मारपीट कर दी।
विज्ञापन


महिला बंदी की तलाशी लेने की जानकारी होने से जेल के बंदी भड़क गए और उन्होंने रविवार की सुबह नाश्ते व खाने का बहिष्कार करते हुए जमकर हंगामा किया। देर शाम तक हंगामा चलता रहा। बाद में बंदियों को समझाने सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र भी पहुंचे।

फिरोजाबाद जिला जेल से शनिवार को महिला बंदी विजया यादव को इटावा जेल स्थानांतरित किया गया था। जेल में दाखिल होने पर उसकी महिला सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी लेने का प्रयास किया। इस पर विजया यादव भड़क गई।
विज्ञापन


उसने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। यह जानकारी होने पर जेल का अन्य स्टॉफ दौड़कर मौके पर पहुंचा। इसके बाद बिना तलाशी के अंदर जाने बात कहकर महिला कर्मियों से उसकी फिर तलाशी कराई।

यह भनक जब जेल में निरुद्ध पुरुष बंदियों को लगी तो वे भड़क गए। पुरुष बंदियों ने नाश्ते का बहिष्कार करते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस सूचना पर जेल अधीक्षक अनुरुद्ध प्रसाद राय, जेलर डा. समर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होेंने बंदियों को समझाने का प्रयास किया। बंदियों का आरोप था कि जेल के अंदर वह किसी से भी अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। अफसरों के काफी समझाने के बाद भी बंदी नाश्ता करने को तैयार नहीं हुए।

इस पर जेल प्रशासन ने डीएम, एसएसपी सहित अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। जेलर डा. समर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला बंदी विजया यादव की तलाशी के बाद उसे जेल में दाखिल किया जाना था। महिला सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी लेने शुरू की तो विजया यादव ने उनके साथ मारपीट की।

तलाशी की भनक जेल में बंद उसके साथियों को लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और नाश्ता तथा खाने का बहिष्कार किया। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र भी बंदियों को समझाने पहुंचे लेकिन समाचार लिखे जाने तक हंगामा खत्म नहीं हो सका था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें