फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए अस्पताल खुले मिले, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। पांच दिन पहले सील किए गए दो अस्पताल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुले मिले। अधिकारी दोनों अस्पतालों के संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

तीन जून को एक गर्भवती प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराई गई थी। आशा उसे सीएचसी से निजी अस्पताल लेकर चली गई थी। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक सरसईनावर ने निजी अस्पताल में आशा को पकड़ लिया था। छापे की जानकारी पर संचालक अस्पताल छोड़कर भाग गया था। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर अधिकारियों ने कस्बे के अस्पतालों की जांच की। पंजीकरण न मिलने पर महादेव अस्पताल और शिवपाली अस्पताल को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को फिर सरसईनावर अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने छापा मारा। उन्हें दोनों अस्पताल खुले मिले। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को कार्रवाई के लिखा है। सीएमओ डॉ. भगवानदास ने बताया कि अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इनसेट
एसडीएम ने की सिटी हॉस्पिटल की जांच
सोमवार को छापे के दौरान सिटी हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस कुछ देर में फाड़ दिया गया था। शिकायत पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एसडीएम कौशल कुमार, सीओ विजय सिंह, थानाध्यक्ष जांच करने पहुंचे। अस्पताल का मुख्य गेट बंद और पीछे का गेट खुला था। एसडीएम पीछे के गेट से अस्पताल में पहुंचे। रजिस्टर में शुक्रवार को देखे गए मरीजों का विवरण मिला। संचालक मरीज कहां गए इसकी जानकारी नहीं दे सका। गेट पर नोटिस भी चस्पा मिला। एसडीएम ने बताया कि नोटिस फिर कैसे चस्पा हो गया इसकी जांच कराई जा रही है। विभागीय संलिप्तता प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें