फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली संकट पर घेरा एसई कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राहतपुरा के पास स्थित काशीराम काॅलोनी की बिजली काट दिए जाने को लेकर कालोनी के लोगों ने देर शाम को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि 14 दिन पूर्व बिजली काटी गई थी तब से वे बिना बिजली के रह रहे हैं। विभाग का कहना है कि काॅलोनी वालों ने बिल जमा नही किया है। इन चार करोड़ 35 लाख से अधिक रुपए का बिल बकाया है इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को राहतपुरा के समीप स्थित काशीराम कालोनी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।लोगों का कहना है कि एक- एक उपभोक्ता पर लाखों रुपए का बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है वे रोज कमाने खाने वाले लोग हैं, इतना बिल कहां से जमा करेंगे। इस दौरान भगवान दास, रामचरित, संतोष कुमर, विनोद कुमार, महेश, जुनैद, जुबेदा, ओमचंद्र, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, मीरा, पिंकी, विवेक, पूजा देवी, डाली, कमलेश, वंदना, गुड्डी देवी, जयपाल, सीमा, राजकुमार, मनोज रहे। इस संबंध में एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि इन लोगों से कहा गया है कि वे रजिस्ट्रेशन करा लें और किश्तों में बिल जमा कर दें। उन्होने बताया कि टीबी अस्पताल के पास वाली कांशीराम कॉलोनी के लोग किश्तों में बिल जमा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें