फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मिट्टी डालने के विरोध करने में भाई-बहन समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। जसवंतनगर क्षेत्र के कोकावली में मिट्टी डालने का विरोध करने पर भाई-बहन समेत पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के एनसीआर दर्ज करने पर पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीड़िता रीना देवी ने बताया कि वह रविवार की शाम अपने मायके मैनपुरी से वापस अपने गांव कोकावली लौटी थी। उसके साथ उसकी पुत्री खुशबू और भाई सुखबीर थे। वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंची, तभी पड़ोसी आ गया और जबरन मिट्टी डालने लगा। इसका विरोध करने पर उसने ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर रीना देवी, उसकी पुत्री और भाई के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पुत्री खुशबू और भाई सुखबीर के सिर में चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने एनसीआर लिख दी। सोमवार को पीड़िता ने सीओ आयुषी सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और आरोपियों से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें