फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारपीन को तेल डालने से भड़की आग में झुलसा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा गांव में रविवार सुबह एक परिवार के चार लोगों के चेहरे अचानक चूल्हे की आग भड़कने से झुलस गए। सभी लोग सर्दी से बचने के लिए चूल्हे के इर्दगिर्द जमा होकर भोजन कर रहे थे। लौ को बढ़ाने के लिए गृहस्वामी ने जैसे ही चूल्हे में तारपीन को तेल डाला। तभी अचानक लपटें उठी। जिसने सबके चेहरे झुलसा दिए। चारों घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

कस्बा बढ़पुरा निवासी किसान उदयप्रताप सिंह की पत्नी सुनीता देवी रविवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। सर्दी के चलते उनके पति व देवर ब्रज किशोर और दो साल बेटा प्रियांशु पिता की गोद में आकर बैठ गया। सभी लोग चूल्हे के पास में भोजन करने लगे। आग को बढ़ाने के लिए उदय प्रताप ने पास में रखी बोतल से तारपीन का तेल चूल्हे में डाला तो आग अचानक तेजी से भड़क उठी। लपटों ने उक्त चारों लोगों के चेहरों को जद में ले लिया।
चीख पुकार मचने पर परिवार के चाचा शिवमंगल मौके पर पहुंचे और सभी को आनन-फानन उदी पीएचसी ले गए। जहां से चारों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डाक्टर डॉ. शिवम राजपूत ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद बर्न यूनिट में शिफ्ट कर दिया। जिला अस्पताल में घायल उदय प्रताप ने बताया कि खाना खाते समय चूल्हे की आग बढ़ाने के दौरान उन्होंने केरोसिन तेल की जगह तारपीन के तेल डाल दिया था। जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें