फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस पेड़ से टकराई, चार बच्चे घायल

Sat, 23 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
लखना-सिंडौस मार्ग पर पेड़ से टकराई बस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र में लखना-सिंडौस मार्ग पर नगला चौप के पास शनिवार दोपहर एक स्कूली बस पेड़ से टकरा गई। जिससे चार बच्चे घायल हो गए। बस छात्रों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। हादसे में चार छात्र व एक छात्रा घायल हो गई। एसओ अनूप तिवारी ने मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से बच्चों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


कस्बा में स्थित कैरियर प्वाइंट पब्लिक स्कूल की निजी बस छुट्टी होने के बाद दोपहर लगभग दो बजे बच्चों को लेकर उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। इसी बीच लखना-सिंडौस मार्ग पर नगला चौप के पास चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई। बस टकराते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से निकालना शुरू किया।

दुर्घटना में हर्ष पुत्र राघवेंद, राज पुत्र अरविंद, अभिषेक पुत्र राघवेद सिंह निवासी पिपरौली गढ़िया, कु. कृष्णा पुत्री अखिलेश निवासी सहसों, रामकृष्ण पुत्र प्रताप सिंह निवासी बंसरी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष चकरनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल बच्चों को सीएचसी चकरनगर भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को घर भेज दिया। वहीं लोगों का कहना है कि चालक शराब पीये था। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन


बस की टक्कर से टेंपो पलटा, चार जख्मी
 इटावा (ब्यूरो)। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा गांव में सैफई की ओर जा रहे एक टेंपो में बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो खड्ड में पलट गया। मौके से चालक बस को लेकर भाग गया। वहीं टेंपो चालक भी कूदकर भाग निकला। टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर करीब आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने घायलों को  सैफई अस्पताल भिजवा दिया। ग्रामीणों ने पहुंचकर टेंपो में फंसे लैब टेक्नीशियन रुकंजय मिश्रा, प्रीती, रामपाल, राहुल को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मिनी पीजीआई सैफई भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें