अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
गाजियाबाद पुलिस की पूछताछ के बाद महिला के आत्महत्या के मामले में मिले सुसाइड नोट में महिला ने अपने को निर्दोष बताया है। महिला ने लोकलाज से आत्महत्या का फैसला किया। सुसाइड करने वाली महिला ने सुसाइड नोट में डॉक्टर से दोस्ताना संबंध होना स्वीकार किया है। लेकिन डॉक्टर के लापता होने में उसका कोई हाथ न होना बताया है।
गौरतलब है कि गाजियाबाद पुलिस ने गाजियाबाद के लापता डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव के मामले में सर्विलांस से मिले एक फोन नंबर से बकेवर आकर एक महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था। पुलिस की पूछताछ के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे की महिला ने शाम को घर में कमरे में पंखे से फांसी लगा ली थी। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं होना बताया। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि गाजियाबाद के डॉ. अशोक के साथ उनकी मित्रता हो गई थी तथा उससे फोन पर कई बार बात की थी। लेकिन चिकित्सक के लापता या अपहरण में उसका या उसके पति का कोई हाथ नहीं है। महिला ने लिखा कि डॉक्टर के साथ दोस्ती में बातचीत करने में उसके पति का कोई दोष नहीं है।
- सुसाइड नोट में लापता डॉक्टर से निकला संबंध
- गाजियाबाद पुलिस की पूछताछ के बाद महिला ने की थी आत्महत्या
फॉलोअप