फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन बचत ग्राम आज से

Sun, 31 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डाक एवं बचत विभाग संयुक्त रूप से आपरेशन बचत ग्राम अभियान चलाएगा। यह अभियान सोमवार (एक फरवरी) से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इसमें दस साल तक की बालिकाओं के खाते खोले जाएंगे। यह जानकारी सहायक बचत निदेशक प्रभात मिश्र ने रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित उप डाकपालों की बैठक में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार दो महीने तक चलेगा। आपरेशन बचत ग्राम नाम से चलने वाले अभियान के तहत प्रत्येक शाखा डाकपाल अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों की प्रत्येक कन्या के खाते सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी या फिर बचत खाता में खुलवाएं।

इसके लिए उपडाकपालों की मदद भी करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन डाक अधीक्षक अनिल कुमार वर्मा एक उपडाकघर पर जाकर आने वाली दिक्कतों को दूर करेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों को बचत योजनाओं में निवेश के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने की अपील उपडाकपालों से की गई। वातावरण में लगातार कार्बन की मात्रा बढ़ रही है जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसलिए सभी को पर्यावरण संतुलन के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके लिए जिले में चलाए जा रहे ट्री केयर डे में सहयोग करें।  बैठक में अपर सांख्यिकी अधिकारी बचत अरविंद शर्मा और इटावा व औरैया के उपडाकपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें