फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये बचाने को रजिस्ट्री आफिस में लगा ‘मेला’

Fri, 31 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली अगस्त से पहले रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार को आफिस में मेले सा नजारा रहा। पिछले तीन दिन के भीतर ही करोड़ों की जायदाद की खरीद-फरोख्त की गई है। इससे सरकार को करीब एक करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहली अगस्त से नए सर्किल रेट लागू हो रहे हैं। इसी वजह से हाल में जायदाद की खरीद-फरोख्त में बेतहाशा वृद्धि हुई। स्टांप शुल्क बचाने के लिए लोगों ने आनन-फानन में रजिस्ट्री कराने में जमकर पसीना बहाया। आलम यह रहा कि सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब चार गुना अधिक बैनामा हुए। एक सैकड़ा के आसपास लंबित हैं।
 
सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में सामान्य दिनों में 22 से 25 बैनामा होते हैं। गत 29 जुलाई से इनकी संख्या 80 बैनामा के आसपास चल रही है। गत 30 जुलाई को 84 बैनामा हुए। शुक्रवार को दोपहर तक 72 बैनामा हो चुके थे। इन तीन दिनों में करीब एक करोड़ रुपये के स्टांप संपत्ति खरीद में लगाए गए।
विज्ञापन


रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा कराने वालों की काफी भीड़ दिख रही है। गुरुवार को 84 बैनामा होने के बावजूद करीब एक सैकड़ा के आसपास वापस हुए, जिन्हें शुक्रवार को दोबारा प्रभारी सब रजिस्ट्रार के समक्ष पेश किया गया।

इस संबंध में प्रभारी सब रजिस्ट्रार, प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि तीन दिन से बैनामा कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में कुछ बैनामा उसी दिन संभव नहीं हो पाए। उन्हें अगले दिन किया गया है। अब लंबित बैनामा की संख्या करीब 40 के आसपास है।

स्टांप अदायगी होने पर मिलेगी छूट
जिन खरीदारों ने बैनामा तैयार करा लिया है। अर्थात जिन्होंने 31 जुलाई तक स्टांप की खरीद कर ली है। उन्हें नियमानुसार पुराने सर्किल रेटों के आधार पर ही स्टांप लगाने की छूट मिलेगी। इसके मायने यह कि ऐसे खरीददारों की रजिस्ट्री पहली अगस्त या उसके बाद भी पुराने सर्किल रेट के आधार पर की जाएगी।

वेंडरों के पास स्टांप का हो गया टोटा
जिस तादाद में लोग बैनामा कराने आए। उससे तहसील वेंडरों के स्टांप शुक्रवार दोपहर तक समाप्त हो गए। कई वेंडरों ने बताया कि अब रजिस्ट्री के लिए सीधे कोषागार से स्टांप मंगाए जा रहे हैं। कोषागार में स्टांप की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें