फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले भी पकड़ा गया था सर्वेश

Wed, 04 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से जाली नोटों की खेप रिसीव करने वाले औरैया के युवकों के पकड़े जाने के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने इस धंधे से जुड़े लोगों की सुरागकशी को मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। जाली नोट रिसीव करने पहुंचा सर्वेश करीब चार साल पहले पश्चिमी बंगाल में इसी मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


शहर के गोविंद नगर निवासी कल्लू उर्फ सर्वेश पाठक को इटावा रेलवे स्टेशन में जाली नोटों के साथ पकड़े जाने की सूचना औरैया पुलिस को लगी तो पुलिस ने सतर्क हो गई । सूत्रों के अनुसार औरैया शहर में जाली नोटों का धंधे की सुगबुगाहट पुलिस को लगी थी।

लेकिन कोई ठोस प्रमाण न मिलने पर कार्रवाई न हो पाई। गोविंद नगर निवासी कल्लू उर्फ सर्वेश पाठक को जाली नोटों की तस्करी में पकड़े जाने के बाद औरैया पुलिस उसके नेटवर्क की सुरागकशी में जुट गई हैं। कल्लू करीब चार साल पहले पश्चिमी बंगाल में इसी मामले में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद उसने फिर वहीं धंधा अपना लिया। कल्लू के तार कहां तक जुड़े हैं इसकी तलाश में बुधवार को पूरा दिन पुलिस हाथ पैर मारती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। जिले में जाली नोटाें का धंधे का इतिहास निकलवाया जा रहा है।

जिले में जाली नोटाें की तस्करी करने वाले पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास को निकलवाया जा रहा है। साथ ही इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अगर जिले में जाली नोटों का धंधा हो रहा है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।                              -मनोज तिवारी, एसपी औरैया


गांवों में पनपता जाली नोटों का धंधा
बकेवर (इटावा)। कुछ सालों पहले पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढकाताल, निवाड़ीकला, नसीरपुर बोझा में छापामारी कर भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किए थे। ढकाताल से तो पुलिस ने कंप्यूटर और प्रिंटर भी बरामद किया था। धंधे की जड़ें औरैया जिले के अटसू, नगला शहतू तक फैली हुई है।

इन गांवों में कई बार छापामारी कर जाली नोट बरामद किए जा चुके है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के लखना, खितौरा, रमपुरा, जयमलपुरा, धोरखा, दुर्गापुरा, नबादा बहादुरपुर पर भी पुलिस को निगाह रखने की जरूरत है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें