सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को पार्टी कार्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हुए कार्यक्रमों से सपाइयों ने चुनावी सफर भी शुरू किया।
साइकिल यात्रा से कार्यकर्ता लोगों से मिलकर सरकार की कमियों और पार्टी की उपलब्धिों पर लिखी गई पत्रिकाएं बांट रहे हैं।
पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जश्र मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने फोन करके कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट भरे दौर में जिले के लोगों की मदद करें।
कोई परिवार भूखा न सोए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं का दल लायन सफारी पहुंचा और वहां पौधरोपण किया।
इसके बाद लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद में जुटे रहे समाजसेवियों, अधिकारियों, डॉक्टर्स, शिक्षक और अलग-अलग वर्ग के तमाम लोगों को पार्टी की तरफ से सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आखिर में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता जिले भर में पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे।
जन्मदिन कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता, चंदन सिंह बघेल, अवनीश राजपूत, उत्तम सिंह, बृजेश यादव पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सर्वेश शाक्य, कैलाश बाथम, डॉ. आशीष दीक्षित, आदित्य गोविंद, पपन सिंधी आदि लोग मौजूद रहे।
उदी प्रतिनिधि के अनुसार उदी मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फल बांटे। जिला सचिव शिल्पू भदौरिया, उदी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया, विजय यादव, शंकर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय में केक काटा गया। पूर्व सांसद प्रदीप यादव, ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव व हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
अंशुल यादव सेवा समिति ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला पंचायत सभागार में केक काटकर उत्साह के साथ मनाया। समिति के जिलाध्यक्ष दीपक यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष राजपूत ने केक काटकर उनके दीघार्यु होने की ईश्वर से कामना की।
दीपक यादव ने शहर में मास्क व सैनिटाइजर बांटे। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य 2022 में अखिलेश यादव को सीएम बनाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के निर्देश पर जन्मदिन मनाया गया है।
जन्मदिन के मौके पर लालू यादव, हरीश, लालू किशनपुरा, नवनीत, अंशू, अमित तिवारी, रोहित, गोविंद प्रधान, नितिन, अनिल राजपूत, मोनू यादव, अजय पाल, बब्लू, ललित दुबे, चंदू, रत्नेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।