सांसद रामशंकर कठेरिया ने बसरेहर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखे पत्र में अवगत कराया है कि बसरेहर ब्लॉक की आबादी 20,000 से अधिक होने के कारण बसरेहर ब्लॉक को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है।
इसका प्रस्ताव लिखकर शासन को भेजें। पिछले दिनों सांसद रामशंकर कठेरिया बसरेहर ब्लॉक में कई गांव में गए थे। वहां जनता ने बसरेहर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग रखी थी। इसी को देखते हुए उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। संवाद