फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू शर्मा के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
भरथना तहसील में नायब तहसीलदार विशाल सिंह को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना। दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा और परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विशाल सिंह को दिया।
विज्ञापन

विहिप नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर मंत्री दीपू त्रिपाठी, बजरंग दल नगर संयोजक आयुष दुबे, सह संयोजक मनीष राठौर ने दिल्ली के मंगोलपुरी में 10 फरवरी को बजरंग दल के रिंकू शर्मा की हत्या की निंदा की।
ज्ञापन देने के दौरान राज कमल तिवारी राजे, कमलेश यादव गुरु, रामलखन यादव, सुनील यादव, सत्यपाल त्रिपाठी, कुलदीप चौहान, निर्मल दुबे, महेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह ठाकुर, हरिकेश सिंह बजरंगदल, अर्जुन, अनिल तिवारी, पुष्पेंद्र व पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें