फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत संध्या में बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुरविया टोला स्थित सांई उत्सव गार्डन में शनिवार की देर शाम संगीताचार्य राम स्वरूप वर्मा की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इटावा के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीप्रकाश वर्मा व केकेडीसी अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। इंदिरा कला विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरी ओम हरि ने एकल तबला वादन से संगीत प्रेमियों को चमत्कृत कर दिया।
बनारस घराने का शानदार तबला वादन सुन श्रोतागण तालियां बजाते रहे। विश्व के अनेक देशों में भारतीय संगीत की पताका फहराने वाली ग्वालियर घराने की विदुषी शुभ्रा तालेगांवकर और प्रतिभा केशव तालेगांवकर ने कई शास्त्रीय रागों पर आधारित उच्च स्तरीय गायकी से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम का समापन ठुमरी अंग की गायकी से किया। तबले पर शानदार संगति डॉ. हरी ओम हरि और आगरा के युवा तबला वादक हर्ष कुमार ने की।
इससे पूर्व संगीताचार्य राम स्वरूप वर्मा के शिष्यों आरुष पटेल, वाणी त्रिपाठी, गीतिका वर्मा, अनुष्का ने अपने गायन से गुरुवर को याद किया। मुंबई की पार्श्व गायिका सौम्या पटेल ने कई रचनाओं से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
सौम्या ने शास्त्रीय संगीत के अतिरिक्त लोक संगीत, फिल्म संगीत और कई भाषाओं में गीत गाए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद (आगरा) की प्राचार्या डॉ. मनीषा ने स्वागत किया।
आभार अखिलेश वर्मा ने जताया। संचालन आकाशवाणी आगरा के कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण ने किया। इस मौके पर सीतावर शरण वर्मा, डॉ. श्रीकांत, साईं संस्थान न्यास के सचिव श्रीनिवास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें