फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई संपर्क क्र ांति

Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
भरथना स्टेशन पर खड़ी स्वर्ण शताब्दी व स्पेशल ट्रेन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुवनेश्वर-आनंद बिहार संर्पक क्रांति एक्सप्रेस इकदिल स्टेशन के पास ट्रैक पर भारी भरकम पत्थर से टकरा गई। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इस दौरान कंप्रेशर सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। इस दौरान अप लाइन की अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया।
विज्ञापन


12819 अप भुवनेश्वर-आनंद बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार शाम लगभग पौने पांच बजे इकदिल- इटावा स्टेशन के बीच खंभा नंबर 507/509 पर पहुंची थी कि ड्राइवर रामसेवक को ट्रैक पर भारी भरकम पत्थर दिखा। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगने के बाद भी ट्रेन पत्थर से टकरा गई, जिससे इंजन का काउ कैचर टूट गया और कंप्रेशर सिलेंडर का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर ने कंट्रोल को सूचना दी और ट्रेन को इटावा स्टेशन तक पहुंचाया।

इटावा में इंजीनियरों ने चेकिंग के बाद टूंडला से दूसरा इंजन मंगवाया। टूंडला से इंजन आने में देरी होने पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंजन के आने पर करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान अप स्वर्ण शताब्दी सहित आधा दर्जन यात्री ट्रेनें इकदिल, भरथना और साम्हों स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें