फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सत्ता में आने की आहट से सपाइयों की भाषा बदली

Sun, 07 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के अवैध कब्जों पर कार्रवाई संबंधी बयानों पर रविवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने की आहट से ही सपा नेताओं की भाषा बदलने लगी है। जनता गुंडागर्दी और अवैध कब्जा करने वालों के बारे में सब जान चुकी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता में उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार विकास  का दावा कर रही है। लेकिन हकीकत इससे परे है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव अब हताशा में जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जब चुनाव आ रहे हैं तो इस तरह की कार्रवाई छवि निखारने की कोशिश है।

कहा कि 2017 में  यूपी में सिर्फ भाजपा की सरकार बनेगी। यूपी में सीएम पद का दावेदार पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। कांग्रेस के सिमटते दायरे पर उन्होंने कहा कि यूपी के लिए कांग्रेस हाईकमान को नेता नहीं मिल रहे हैं। आज हालात इतने खराब हो लिए है कि दूसरे राज्यों के नेताओं के हवाले यूपी को कर दिया गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास भदौरिया, संजीव राजपूत, हैप्पी राजपूत, पुत्तन भदौरिया, गगन चतुर्वेदी, सत्येंद्र राजपूत, डा. बृजवीर यादव, विपिन राजावत, कमलेश यादव, जबर सिंह शाक्य, गोलू ठाकुर, मोहित शर्मा, दीपक शर्मा, सौरव पाल, विक्रम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें