फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की जमीन खिसक रही: संतोष

Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश मंत्री संकल्प रैली प्रभारी संतोष सिंह, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
27 अक्टूबर को इटावा में होने वाली संकल्प रैली के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता और 2017 में प्रदेश में सरकार बनने की आहट से भयभीत सपा और बसपा में भगदड़ मची है। सपा नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही परिवार है। कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं था। इसलिए अब सपा समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को होने वाली अमित शाह की संकल्प रैली के लिए जिले के लोगों में खासा उत्साह है। 500 बसें और 1000 छोटे वाहन उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महोबा रैली के बाद प्रदेश के कई अन्य नेता इस रैली की सफलता के लिए इटावा में कैंप करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशवराव मौर्य भी 26 को यहां पहुंच सकते हैं। जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि प्रदेश से परिवारवादी, भ्रष्टाचारी, गुंडागर्दी की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर नुमायश पंडाल में रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशवराव मौर्य व भाजपा नेता बृजेश पाठक होंगे। रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले से लेकर बूथ स्तर तक की बैठकें हो रही हैं। हर बूथ से एक बस आए, यही लक्ष्य है। रैली के प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व सह प्रभारी विनय शाक्य इटावा में कैंप कर रहे हैं। सह प्रभारी सुब्रत पाठक रविवार को आ गए। इसके अलावा जिला प्रभारी नवाब सिंह यादव भी आ गए हैं। पंडाल के बाहर भी सफाई कराई जा रही है। बाहर एलईडी लगाने की भी व्यवस्था होगी। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, कृपानारायण तिवारी, रविंद्र तिवारी गुड्डू, प्रशांत राव चौबे, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें