फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज अपनी क्षमता पहचानेः गर्ग

विज्ञापन
व्यापारी कल्याण बोर्ड उ.प्र के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के साथ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का प्रत - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक पार्टियों की आधारशिला है। वैश्य समाज को अपनी क्षमताओं का आंकलन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को इटावा में सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर रहे थे। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को रखते हुए जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं जल्द निराकरण कराया जाएगा। फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता व जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने रविकांत गर्ग का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, ललित जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, अनुरुद्ध गुप्ता, शैलेश जैन, गोविंद गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें