फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई पांच शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना । थाने में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को पांच शिकायतें आई। इनके निस्तारण के लिए संबधित विभागों को निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में नगर के मुहल्ला मन्दिर दानसहाय निवासी अजय कुमार ने भूमि विवाद, क्षेत्र के गांव नखतुआ निवासी ममता देवी ने विपक्षियों पर धान की फसल न काटने व गाली गलौज कर मारपीट करने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव असफपुरा निवासी शिव सिंह ने मारपीट व गाली गलौज करने, भोली निवासी जयवीर सिंह ने घूरा न डालने व मारपीट करने का आरोप विपक्षियों पर लगाया। इनके अलावा गांव भोली निवासी नीतू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रास्ता रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर कानूनगो सुरेश चंद्र, लेखपाल नेत्रपाल सिंह, चंदन बाबू सविता, आकांक्षा भदौरिया, मणि दुबे, आरिफ खान, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें