फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने खुले में रखे ताबूतों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिषद ने शनिवार को सुबह खुले में रखे ताबूत हटवा दिए। ये ताबूत जलकर गृहकर कार्यालय के सामने खुले में रखे गए थे। इससे यहां से निकलने वाले लोगों और कार्यालय में बैठने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती थी। कई बार कर्मचारियों ने इन ताबूतों को यहां से हटवाने के लिए नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया परंतु किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। नगर पालिका में आने जाने वाले लोगों और कर्मचारियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए शुक्रवार को खबर प्रकाशित की। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां एक और बड़ी समस्या यह थी कि ताबूतों के पास ही पीने के पानी का वाटर कूलर लगा है। यहां पानी पीने वालों को भी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ताबूत रखे होने की वजह से ही ज्यादातर कर्मचारी यहां पानी ही पीने से कतराते थे। शनिवार को सुबह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने समस्या का संज्ञान लेते हुए जलकर गृहकर कार्यालय के सामने खुले में रखे ताबूतों को वहां से हटवा दिया। इन ताबूतों को अब नगर पालिका में पानी की टंकी तरफ रखवा दिया गया है। सुबह सफाई कर्मचारियों ने उस जगह को साफ सुथरा किया। ताबूत हटने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें