फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छात्र उपस्थिति कम प्रधानाध्यापक व बीईओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग की बदहाली और शिक्षकों की लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्लॉक बसरेहर के कंपोजिट स्कूल कृपालपुर में शुक्रवार को हुए औचक निरीक्षण ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। अव्यवस्थाओं का अंबार देखकर सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक दाताराम और बीईओ बसरेहर, अनुपम शुक्ला का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान स्कूल में कागजों और हकीकत का बड़ा अंतर सामने आया। विद्यालय में कुल 316 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर मात्र 84 बच्चे ही उपस्थित मिले। सबसे बुरा हाल कक्षा पांच का रहा, जहां 60 छात्रों के सापेक्ष केवल 18 बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। कम उपस्थिति को लेकर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष की स्थिति देख अधिकारी दंग रह गए। जनपद स्तर से लगातार निर्देश मिलने के बावजूद कंप्यूटरों में एमएस ऑफिस तक इंस्टॉल नहीं था, जिससे छात्रों का तकनीकी शिक्षण पूरी तरह ठप पाया गया। कक्षाओं में शैक्षणिक लेखन और लर्निंग बाय डूइंग जैसी गतिविधियों का पूरी तरह अभाव दिखा। स्कूल परिसर में लगे झूले टूटे हुए थे, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा मिड-डे-मील शेड में चारों तरफ गंदगी पसरी मिली।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण का काम अधूरा और असंतोषजनक पाया गया। सीडीओ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र उपस्थिति बढ़ाने, कंप्यूटर कक्ष को सक्रिय करने और स्वच्छता सुनिश्चित करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बिंदुओं पर तत्काल सुधार कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें