फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हीलाहवाली पर चार एडीओ पंचायतों की वेतन वृद्धी रोकी

Tue, 05 Mar 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में आयोग का बजट खर्च न करने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में राज्य और केंद्रीय वित्त की धनराशि खर्च न कर पाने पर डीपीआरओ ने चार एडीओ पंचायतों की वेतन वृद्धि रोक दी है। उन्होंने अन्य एडीओ को गांवों के विकास तेजी से कराने के निर्देश दिए।

सोमवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने अपने कार्यालय में एडीओ पंचायतों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें भरथना, तााखा, सैफई और जसवंतनगर में स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग से आए हुए डाटा की स्थिति देखी तो पता चला कि चारों ब्लाकों को राज्य और केंद्रीय वित्त की धनराशि एडीओ पंचायतों की हीलाहवाली से खर्च नहीं हो सकी।
विज्ञापन

14 से लेकर 40 प्रतिशत तक धनराशि चारों ब्लाकों के खाते में पाई गई। विकास कार्यों में हीलाहवाली करने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए ताखा के एडीओ पंचायत अशोक कुमार, सैफई के एडीओ पंचायत भगवान दास, भरथना के एडीओ पंचायत बाबूसिंह, जसवंतनगर के एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह की 2024 की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि चार ब्लाकों में राज्य और केंद्रीय वित्त की धनराशि विकास कार्यों पर शत प्रतिशत खर्च न होने पर चारों एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की गई है। अन्य एडीओ पंचायतों को भी विकास कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें