फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संत विवेकानंद की टीम ने 58 रन से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहोदय इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। सैफई स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में संत विवेकानंद की टीम ने रेडवुड ग्लोबल स्कूल को 58 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए संत विवेकानंद की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडवुड ग्लोबल स्कूल की टीम 80 रन पर सिमट गई। इस तरह संत विवेकानंद की टीम ने 58 रन से शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में विजेता संत विवेकानंद की टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता रेडवुड ग्लोबल स्कूल टीम को भी ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ. आनंद और संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने भी पूरी क्रिकेट टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें