फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। खितौरा में शुक्रवार रात करीब आठ बजे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम खितौरा निवासी रामवीर सिंह का बड़ा बेटा हर्ष यादव दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। करीब दो माह पहले वह गांव आया था और तभी से यहीं रह रहा था। मां फुलवासा देवी रोजगार सेवक हैं। फुलवासा ने बताया कि हर्ष पिछले 15 दिनों से मानसिक तनाव में था। शुक्रवार रात उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया। हर्ष अविवाहित था। उसके छोटे भाई अंकुर यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें