फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई को योगी ने लगाया पावर कट का करंट

Fri, 24 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई को योगी सरकार ने पावर कट का झटका दिया है। 24 घंटे बिजली हासिल करते रहे सैफई में अब चार घंटे रोज बिजली कटौती हो रही है। शासन के निर्देश पर जारी नए शेडयूल के अनुसार अब सैफई को 20 घंटे ही बिजली मिलेगी। सैफई को 10 साल बाद बिजली कटौती का सामना करना पड़ा है। बसपा सरकार में भी सैफई मेडिकल कॉलेज के फीडर को कटौती मुक्त रखा गया था।
विज्ञापन


सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर बिग्रेडियर डॉ. टी.प्रभाकर ने बताया कि बिजली आपूर्ति में कटौती से खासी परेशानी हो गई। आवासीय कैंपस के साथ हास्टल इलाका भी प्रभावित हो रहा है। इस समय परीक्षा चल रही है। ऐसे हालात में मेडिकल परीक्षा की तैयारी में लगे एमबीबीएस छात्रों को दिक्कत होगी। उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए जेनरेटर के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे है।
 
मेडिकल यूनीवर्सिटी में उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर और राजस्थान तक के मरीज अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

सैफई विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि नया शेडयूल जारी हो गया है । नए शेडयूल के अनुसार जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी । तहसील मुख्यालय को 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति होगी ।

ये व्यवस्था 20 मार्च से लागू हो गई है । अगले आदेशों तक तहसील मुख्यालय पर सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक और दोपहर 1:30 से 3 बजे तक कटौती होगी । ग्रामीण फीडरों पर 11:15 से 2 बजे तक और शाम 8 बजे से 11:15 तक कटौती होगी । इस पॉवरकट से सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी भी प्रभावित हो गई है । बसपा सरकार मे भी इस तरह की पॉवरकट का सामना सैफई को नही करना पड़ा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें