सैफई। सैफई में अखिलेश ने कहा कि सैफई में श्रीकृष्ण की मूर्ति का अनावरण करवाने वाले हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 100 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है। किसी का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। 15 लाख की उम्मीद में 500 को पेंशन भी चली गई। नोटबंदी का जिक्र के दौरान कहा कि गरीब को इससे कोई फायदा नहीं हुआ है । बड़े लोगों ने लोन के नाम पर घोटाले करना जरूर शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि नंबर बढ़ाने वाले समझ लें उनके नंबर कम भी हो सकते हैं ।उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं होना चाहिए जिस ऊंचाई तक हम पहुंचे हैं उसमें जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है। जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी ऊंचाई तक नही पहुंच सकता है। इसलिए उनके अंदर कोई भी गलतफहमी नहीं है । इस पार्टी को आगे बढ़ाना है सिर्फ समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएं। चुनाव चिन्ह साइकिल याद रहे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने को साबित करने का 19, 22 ओर 24 का मौका मिलने वाला है । 15 और बीस साल बाद हम सभी सीनियर सिटीजन वाले दायरे में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल बिना रगड़ा खाए चलाना नहीं सीखी जा सकती है। पानी में घुसे बिना कोई तैर नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबका सम्मान करते हैं । मुलायम और प्रो. रामगोपाल की गैरमौजूदगी में बाकी परिवार के सदस्यों ने प्रदेश भर से आए नेताओं एवं सैफई गांव के लोगों के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अभिषेक यादव (अंशुल), पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव, सासंद तेज प्रताप यादव , अनुराग यादव, चंदगी राम प्रधान, राजवीर, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद आदि उपस्थित थे ।