बसरेहर में जनता का अभिवादन स्वीकार करते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
बसरेहर । अपने गृह जनपद आए पूर्व रक्षामंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का इटावा आवास पर जाते समय कस्बा बसरेहर में उनसे मिलने लोग उमड़ पड़े। उनका काफिला देखकर होली शुभकामनाएं देने के लिए जमावड़ा लग गया। भीड़ को देखकर कमांडों व सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने नेता जी की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। नेता जी ने उनको वहां से हटने के लिए कहा। सभी से मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दी। होली का पर्व होने के कारण बाजार में भीड़ थी, जिस कारण नेता जी ने सभी का अभिनंदन लिया और अपने पुराने लोगों के भी हालचाल लिए। नेता जी को दो किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 30 मिनट लग गए।