फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई यूनिवर्सिटी का दावा, नहीं बदला गया था नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक चिकित्सा विश्वविद्यालय ने दावा किया है कि पिछले दिनों यहां के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डिलीवरी कराने आई मैनपुरी निवासी प्रसूता के संबंधियों ने यहां के स्टाफ पर बच्चा बदलने का झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में इसी पुष्टि हुई है और महिला के संबंधियों ने प्रार्थना पत्र देकर झूठा आरोप लगाने की बात भी स्वीकारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि मामले में भी महिला तथा उसके संबंधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।
इस संबंध में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना कुमारी ने बताया कि संगीता कुमारी पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी प्रतापपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी के भाई चरन सिंह निवासी हिंदुपुर, मैनपुरी ने 21 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

इसमें बहन का नवजात शिशु नहीं बदला गया है तथा उन्होंने बहकावे तथा गलतफहमी में इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी।
उनकी बहन ने कन्या को ही जन्म दिया था तथा दूसरी महिला जो उनकी बहन के नाम की थी उसने शिशु को जन्म दिया था। यह दोनों नवजात तथा मां के रक्त की जांच से भी पता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें