फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई की छात्रा राखी को पैदल चाल में पांचवां स्थान

विज्ञापन
रेस पूरी करने के बाद प्रसन्न मुद्रा में राखी खुशबाला। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। सातवीं अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की छात्रा राखी खुशबाला ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। एएफआई व झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा यह प्रतियोगिता 13-14 फरवरी को रांची में हुई।
विज्ञापन

राखी खुशबाला ने 20 किलोमीटर पैदल चाल ग्रुप ए में एक घंटा 39 मिनट 48 सेकेंड का समय लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में सैफई की ही समीमा खातून ने एक घंटा 54 मिनट 50 सेकंड का समय निकाल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कालेज के अर्जुन कुमार ने 10 किलोमीटर पैदल चाल में आठवां स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्ण, प्रधानाचार्य एसके लहरी, एसके यादव, अध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें