फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर से निपटने को सैफई का कोविड हास्पीटल तैयार

विज्ञापन
फोटो संख्या 12- कुलपति प्रो0 राजकुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू हो चुकी हैं। इससे निपटने के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय तैयार है। दूसरे लहर में मृत्युदर अधिक है। यह जानकारी कुलपति प्रो. डा. राजकुमार ने दी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि चिकित्सा विश्वविद्यालय में 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल संचालित हो चुका है। इसमें सभी सुविधाएं हैं। पहली लहर में मरीजों के लिए कारगर साबित रही राज निर्माण बटी इस बार भी मरीजों को दी जा रही है। दूसरी लहर मार्च 2021 में प्रारंभ हो चुकी है। यह लहर इस बार लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रही है। इसमें संक्रमण के फैलने और मृत्यु दर अधिक है। इसमें पुराने लक्षणों के अतिरिक्त कुछ नए लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं।
भारत में पनपे म्यूटेंट से बढ़ रहा संक्रमण
कोविड-19 की दूसरी लहर में इन्क्युवेसन पीरियड (वायरस पनपने की समयावधि) लगभग तीन से चार दिनों का है। यही कारण है कि देश में अप्रैल 2021 के प्रथम पखवाड़े में 20.65 लाख से ज्यादा केसेज सामने आ चुके हैं। अब तक की सबसे तीव्र गति से बढ़ने वाली संक्रमण दर है। संक्रमण में इस वृद्धि का कारण वायरस में म्यूटेशन (वायरस में बदलाव होना) होना है। जिसमें मुख्य रूप से भारत में पनपा एक म्यूटेन्ट (वायरस का पनपना) भी है। पुरानी लहर के मुकाबले इस लहर में बच्चे व युवा भी अधिक संक्रमित हो रहे हैं। पहली लहर में अधिक आयु वर्ग के लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे थे। बच्चे और युवा कम संक्रमित पाये जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के नए लक्षण भी आ रहे सामने
पुराने लक्षण : बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, ठंड लगना, सूंघने व स्वाद की क्षमता कम होना।
नए लक्षण : आखें लाल होना, दस्त, सुनने की क्षमता पर प्रभाव आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें