इटावा। कोरोना महामारी के कारण सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में नियमित ओपीडी बंद चल रही है। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए 18 मई से ई-ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। कुलपति प्रो (डॉ.) राजकुमार ने बताया कि यह ओपीडी सेवा सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सोमवार से शनिवार सुबह 8:00 बजे से 4:00 बजे संचालित होगी।
सुबह 8 से 10 बजे तक मरीज वाट्सएप नंबर और मोबाइल फोन पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद 10 बजे से चिकित्सक फोन पर ही मरीजों की परेशानी परामर्श देंगे। परामर्श लिखी ओपीडी स्लिप की फोटो मरीज के व्हाट्सएप नंबर पर भी चिकित्सक ही भेजेंगे।
कुलपति ने बताया कि मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के पर विडियो या आडियो कॉल से भी डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। ई-ओपीडी की सुविधा प्रदेश के अलावा देश भर के लिए मरीजों के लिए होगी। मरीजों को बीमारी के मुताबिक संबंधित विभाग के नंबर पर ही संपर्क करना होगा। बीमारी का विस्तृत विवरण, रिपोर्ट भी व्हाट्सएप, ई-मेल, विडियो कांफ्रेंसिंग से भेज सकेंगे।
इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं मरीज
जनरल सर्जरी 7275254531
जनरल मेडिसिन 7275254532
सांस रोग 7275254533
बाल रोग 7275254534
स्त्री एवं प्रसूति रोग 7275254535
नाक, कान गला रोग 7275254536
नेत्र रोग 7275254537
अस्थि रोग 7275254538
चर्म रोग 7275254539
मानसिक रोग 7275254540
दंत रोग 7275254541