फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में हंसराज हंस ने सुनाए गीत

Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव की दूसरी शाम, पंजाबी गायक हंसराज हंस के गीतों से सजी। उन्होंने हिंदी फिल्मों के गीतों सहित पंजाबी गीत सुनाकर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोग ठिठुरन भरी सर्दी के बीच गीतों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


शनिवार की रात सैफई महोत्सव में गीत संगीत की महफिल जाने माने पंजाबी गायक हंसराज हंस ने सजाई। कार्यक्रम का उद्घाटन महोत्सव समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता के साथ संस्कृति विभाग से आए डा. वाईपी सिंह ने किया। इसके बाद महोत्सव के पदाधिकारियों ने हंसराज हंस सहित उनकी टीम के सदस्यों को प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंच पर आते ही हंसराज हंस ने कच्चे धागे फिल्म का गीत- ‘खाली दिल नहीं जान भी ये मंगदा’ सुनाकर पंडाल में उपस्थित लोगों को झुमा दिया। इसके बाद उन्होंने- ‘जिंदगी तूने ली, राखो मेरी लाज’ आदि गीत सुनाए। दर्शकों की मांग पर उन्होंने एक के बाद एक पंजाबी गाने सुनाकर समां बांध दिया।
विज्ञापन


गानों की धुन पर पंडाल में मौजूद लोगों के पैर थिरकने लगे। बीच-बीच में टीम में शामिल कलाकारों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, कार्यक्रम भी परवान चढ़ता गया। सर्दी की परवाह किए बगैर लोग पंडाल में देर रात तक जमे रहे।

कार्यक्रम में महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, अंशुल यादव, महावीर सिंह यादव, रवींद्र श्रीवास्तव गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें