फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में 12 जिलों के कोरोना संदिग्धों के आ रहे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई पीजीआई में 12 जिले के कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की जा रही है। अभी तक पीजीआई में करीब 3500 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए यहां 800 बेड की व्यवस्था है, जिसमें 200 बेड आइसोलेशन वार्ड, ट्रायज, और आईसीयू में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठे वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर डालकर कोरोना को हराने में लगे पीजीआई के डॉक्टर व चिकित्सा स्टाफ का मनोबल गिराने का काम कर हैं। हेल्थ केयर वर्कस को क्वारंटीन करने के लिए तीन अलग-अलग भवनों में 550 बेड की व्यवस्था की गई है। इस भवनों में बाथरूम समेत सभी सुविधाएं हैं। फ्लू ओपीडी, कोरोना मरीजों के लिए अलग लाउन्ड्री व मार्चुरी भी हैं। पीजीआई में 72 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें एक 11 वर्ष की बच्ची भी है। कुलपति ने बताया कि मरीजों को दवाओं से लेकर भोजन व नाश्ता समय पर दिया जा रहा है, डॉक्टर भी मौजूद रहते हैं। सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें