फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई पीजीआई में उपद्रव मचा रहे कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा से शिफ्ट किए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मनमानी सैफई पीजीआई की व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है। बिना मास्क मरीजों के गैलरी में घूमने और स्टाफ से झगड़ने की शिकायतों पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

आगरा के पारस अस्पताल से संक्रमित हुए 70 कोरोना मरीज सैफई शिफ्ट किए गए थे। फिरोजाबाद से आकर बच्चे को जन्म देने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिली महिला भी भर्ती है। आगरा से आए मरीजों के नियमों का पालन न करने से अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है।
प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि आगरा के पारस अस्पताल से लाए गए चार-पांच मरीज मनमानी करने के साथ सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाली वीडियो भी डाल रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार के मुताबिक ये मरीज मास्क नहीं लगाते। बेड छोड़कर अस्पताल की सीढ़ियों और गैलरी तक पहुंच जाते हैं। मना करने पर स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हैं। मरीजों की अभद्रता की कुछ फुटेज भी पीजीआई के पास हैं। कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि मरीजों को समझाया जा रहा है, अगर वे नहीं माने तो जिला प्रशासन की मदद से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। कुलपति ने कहा कि सभी मरीजों को इलाज, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सैफई पीजीआई में मरीजों को सही भोजन व सुविधा न मिलने के वायरल वीडियो को आधार बनाकर डीएम जेबी सिंह ने सीडीओ राजा गणपति आर को जांच के लिए कैंपस भेजा। सीडीओ ने रविवार दोपहर जांच की। सीडीओ ने बताया कि कुलपति और चिकित्सा अधीक्षक ने कोरोना वार्ड में एक बार साफ सफाई होने और बायामेडिकल वेस्ट साफ कराने की जानकारी दी। कुलपति से वार्ड की तीन बार सफाई कराने और दो बार बायोमेडिकल वेस्ट हटवाने को कहा गया है। सीडीओ ने बताया कि मरीजों को समय पर अच्छा भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है। कुलपति ने पांच मरीजों द्वारा इलाज में सहयोग न करने और स्टाफ के साथ गाली गलौज की जानकारी भी दी। लिखित शिकायत मिलने पर मनमानी करने वाले मरीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सैफई के एसडीएम हेम सिंह का भी कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही उपद्रव करने वाले मरीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें