इटावा। बकेवर कस्बे के आइसोलेशन केंद्र में नौ और भरथना में भर्ती 11 परदेसी लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरी करने पर प्रशासन ने बसों से उनके गृह जनपदों को भेज दिया है। बकेवर केंद्र में बिहार व मध्य प्रदेश के 41 लोग अभी भी क्वारंटीन हैं।
भरथना के एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भेजे गए लोगों के गृह जनपदों के प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है। अभी केवल प्रदेश के ही लोगों को भेजा गया है। अन्य प्रांत के लोगों के बारे में अभी कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए उनको ही रोका गया है। दूसरे प्रांतों में काम करने वाले कई लोग लॉकडाउन के दौरान पैदल ही अपने जनपदों बलिया, देवरिया, गोरखपुर, फतेहपुर, मऊ गाजीपुर के लिए निकल पड़े थे। लॉकडाउन के चलते बकेवर थाना क्षेत्र की सीमा में हाईवे पर पुलिस ने उनको रोक लिया था। भरथना तहसील क्षेत्र में पकड़े जाने के कारण एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह ने उनको आइसोलेशन केंद्र में क्वारंटीन करवाया था।
एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कुल 20 लोगों को 2 बसों से सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर भेजा गया है। सभी का मेडिकल
चेकअप कराया गया उसकी रिपोर्ट साथ दी गई है।