फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई बनेगा देश का पहला स्मार्ट विलेज

Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को प्रतीक चिंह्न देते रिम्स निदेशक डॉ. टी प्रभाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई देश का पहला स्मार्ट विलेज होगा। इस गांव में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं होंगी। सरकार की कोशिश है कि हर गांव चमामच हो। वह बुधवार को ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के नवनिर्मित इमरजेंसी ट्रामा एवं बर्न सेंटर के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जोर गांवों के विकास पर है। सैफई देश का पहला स्मार्ट विलेेज होगा और फिर प्रदेश के दूसरे गांवों को भी चमकाया जाएगा। प्रदेश में चल रही तमाम विकास योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास से घबराए लोग कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहे हैं। जबकि अन्य प्रदेशों की तुलना में यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। फिर भी इसे और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होेंने कहा कि प्रदेश में 40 ट्रामा सेंटर बनाए जा रहे हैं तो झांसी सहित प्रदेश के कई जिलों में 500 बेडों के  अस्पताल भी बन रहे हैं। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे गांवों को शहर से जोड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें