उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के इमरजेंसी एवं ओपीडी ब्लाक के निकट अग्निशमन सुरक्षा से संबंधिंत जानकारी मार्क ड्रिल के जरिये दी गई। मार्क ड्रिल में संस्थान के सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त संस्थान कर्मचारियों व स्टूडेंट्स आदि ने भाग लिया।
मार्क ड्रिल में अग्निशमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा, पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के सहायक कमांडेंट कैप्टन विजय सिंह व सुरक्षा अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार सिंह ने आग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
इस दौरान ओपीडी के निकट आग की स्थिति से निपटने के लिए मार्क ड्रिल हुआ, जिसमें आग लगने पर उसे तुरंत कैसे बुझाया जाए, इसका अभ्यास किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगेडियर) एसके गुप्ता, अपर निदेशक (प्रशासन) राधा कृष्ण सिंह, अनुरक्षण विभाग के सहायक अभियंता कृष्णपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) नरसिंह यादव, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) अर्ताउरहमान, कनिष्ठ अभियंता (आटोमोबाइल) वेदप्रकाश मिश्रा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिथिलेश कुमार दीक्षित, डीएनएस एमके सिंह आदि उपस्थित रहे।