फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी यात्रा पर जगह-जगह बरसे फूल

Sat, 26 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
साईं पालकी शोभायात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पक्का तालाब स्थित र्साइं धाम मंदिर पर रंगपंचमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। इस मौके पर र्साइं नाथ महाराज की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए पालकी यात्रा का मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन हुआ। पालकी यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती पूजन कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर पर विशाल भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को साईं बाबा की पहली आरती के बाद श्रृंगार किया गया। पं शिवनाथ मिश्र ने पालकी का पूजन करने के बाद मशाल प्रज्जवलित कराया। 
विज्ञापन



इसके बाद शुरू हुई पालकी यात्रा पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, हर्ष नगर, नौरंगाबाद चौराहा, पक्की सराय, नगरपालिका चौराहा, बजाजा लाइन, तहसील चौराहा, राजागंज, पचराहा, छैराहा, कुंज, वैदन टोला, मिश्री टोला, पुरबिया टोला होते हुए मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में सबसे आगे मशाल लेकर र्साइं भक्त चल रहे थे। उसके पीछे रथ पर साईं बाबा की झांकी थी। सबसे पीछे बाबा की फू लों से सजी पालकी थी, जिसे भक्त लेकर चल रहे थे। पालकी यात्रा में मंदिर के संस्थापक प्रेमबाबू व सरोजनी देवी, प्रबंधक संतोष पटेल, लीला पटेल व संरक्षक पेशूराम भोजवानी के अलावा संजय वर्मा, प्रकाश चंद्र जैन, कृष्ण चंद्र चौबे, राम रतन कुशवाह, गंगाराम कुशवाह, मनोज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सत्यनारायण, दिनेश भदौरिया, मुनींद्र सिंह, अनिल बाबू, नमिता तिवारी, कंचन, प्रीति, सुनीता सिंह, ऊषा देवी, प्रियंका, आंचल, खुशबू, रूपानी आदि मौजूद रहीं।


उधर, श्री साईं सर्व सेवा समिति के तत्वावधान में आठवी र्साइं पालकी शोभायात्रा साईं कुटी करमगंज से निकाली गई। र्साइं पालकी शोभायात्रा करमगंज से शुरू होकर नेविल रोड, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पुलिस चौकी, कचहरी रोड, बलराम सिंह चौराहा, प्राचीन शिव मंदिर से गुरुद्वारा होते हुए वापस करमगंज पहुंचकर समाप्त हुई। समिति के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने साईं पालकी का पूजन पं मयंकानन्द सांई कथा वाचक द्वारा कराया गया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि आचार्य पं भुवनेश मिश्र ने कांधा देकर पालकी को नगर भ्रमण कराया। इस मौके पर अनूप भदौरिया, पं अमित पांडेय, अंकित, कन्हैया गुप्ता, लालेश, बलराम सोनी, सुदेश, राहुल भदौरिया, विकास, गौरव वर्मा, मंजुल दुबे, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें