फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो की कोठी पर उड़े गुलाल के बादल

Sat, 26 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
होली की मस्ती में डूबे कैबिनेट मंत्री शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की कोठी पर परिवार के लोगों ने अबीर-गुलाल के बादल उड़ाकर खूब होली खेली। साथ ही फूलों की भी होली खेली गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों लोक निर्माण मंत्री  शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव, पीसीएफ सभापति आदित्य यादव ने गांव वालों और कार्यकर्ताओं के साथ होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन



वहीं, मुलायम सिंह यादव व सीएम अखिलेश सिंह यादव की नामौजूदगी से कार्यकर्ता मायूस दिखे। सैफई में होली को यादगार बनाने के लिए कानपुर से दो डीसीएम गेंदा व गुलाब के  फूल आए थे। ये फूल हर साल लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी लेकर आते हैं।  सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की कोठी पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। होली खेलने से पहले परिवार के सदस्य होली के परंपरागत स्थान पर आखत डालने गए।


इसके बाद युवा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के साथ अबीर-गुलाल की होली खेली तो कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने फाग गाने वालों का साथ पकड़ा। ढोलक व मजीरे की धुन पर ‘मोहन नंद लाल बरसाने में आए’ गूंजा तो सभी झूम उठे। होली के दौरान शिवपाल यादव क्षेत्र की जनता से मिले, उनके साथ होली खेली और गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। एसएसपी मंजिल सैनी व उनके पति ने भी सैफई पहुंचकर होली खेली और लोक निर्माण मंत्री को शुभकामना दी।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रधान दर्शन सिंह यादव,  जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक रघुराज शाक्य, सुखदेवी वर्मा, कर्मराज यादव, डॉ. ब्रजेश यादव, राजवीर सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष संतोष शाक्य, फुरकान अहमद, नफीसुल हसन अंसारी, अजय भदौरिया, चंदगीराम यादव, अनवर सिंह, संतोष शाक्य, राजू यादव, डॉ. अरविंद यादव, आशीष राजपूत, सुभाष यादव एमएलसी, अरविंद यादव एमएलसी, अनुज मोंटी यादव ब्लॉक प्रमुख जसवंतनगर, रामनरेश यादव विधान सभा अध्यक्ष, भारत सिंह यादव व दफेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें