फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में मिला साधु का शव

Tue, 29 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जमुना बाग के समीप हाईवे से धरवार गांव को जाने वाली सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध साधू का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


धरवार गांव को जाने वाली सड़क पर सुबह एसआरआईटीआई के समीप सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक साधू का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। साधू की उम्र 70 वर्ष के लगभग है। वह पीले रंग का कुर्ता तथा पीली रंग की धोती पहने था।

साधू के पास एक पोटली भी थी जिसमें एक कंबल तथा अन्य कपड़े थे। कयास लगाया जा रहा है कि वृद्ध साधू देर रात यहां से पैदल गुजर रहे होंगे तभी पानी भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब पानी से बाहर निकाला तो उनकी दाहिनी आंख से खून बह रहा था।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध साधू की हत्या करके शव यहां फेंक गया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को मृतक की जेब से मैनपुरी जिला अस्पताल की पर्ची रतनानंद नाम की लिखी मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें