फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 29 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्राम रीतौर में दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मंगलवार को पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों ने भी दाव पेच दिखाए। दिल्ली के पहलवान प्रवीण सिंह तोमर ने  प्रदीप कुमार सोनीपत हरियाणा को हराकर 21 हजार रुपये की इनामी झंडा कुश्ती जीती।
विज्ञापन


महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाकर वाहवाही लूटी। झांसी की महिला पहलवान रेनू ने मेरठ की नेहा को हराकर कुश्ती जीती।  फिरोजाबाद के होशियार पहलवान ने दिल्ली के मोनू पहलवान को हराया। दंगल के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रवींद्र सिंह तोमर, पूर्व सपा प्रत्याशी विमल भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, भाजपा नेत्री सावित्री कठेरिया उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें