फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी पार्क में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लगी आग ब्रीडिंग सेंटर एनिमल हाउस के बीच की घास जली

विज्ञापन
फोटो संख्या 17- इटावा सफारी पार्क परिसर में लगी आग बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से शनिवार दोपहर को इटावा सफारी पार्क में ब्रीडिंग सेंटर और एनिमल हाउस के बीच घास में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में एनीमल हाउस व बेडिंग सेंटर में शेर रखे जाते हैं। इन दोनों के बीच बड़ी बड़ी घास खड़ी है। शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से घास में आग लग गई। सफारी कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग सूचना फोन किया।
विज्ञापन

फोन न उठाने पर जिलाधिकारी कार्यालय को सूचना दी गई। इस पर नगर पालिका बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम सदर तथा सीओ सिटी राजीव प्रताप पहुंच गए। नगर पालिका के टैंकर व अन्य संसाधन सफारी पहुंचे तब तक सफारी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।
सफारी के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चंद राजपूत ने बताया कि आग से केवल घास जली है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें