कलक्ट्रेट में ‘पे रोल हटाओ, प्रमोशन दो’ की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में ‘पे रोल हटाओ, प्रमोशन दो’ की मांग पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिले के करीब 600 सफाई कर्मचारीे विकास भवन के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए हाथों में पट्टिका लिए ‘पे रोल हटाओ, प्रमोशन दो’ के नारों के साथ रैली निकाली। धरने को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत जसवंत नगर अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगे जायज हैं।
एडीओ पंचायत बसरेहर केके चौहान ने कहा कि इस लड़ाई में अकेले सफाई कर्मी ही नहीं है। पूरा पंचायत विभाग एकजुट है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एडीओ महेवा जमाल अहमद, एडीओपी बढपुरा विद्या राम शाक्य, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार पांडे, पंचायत सचिव सुशील कुमार, हृदेश नारायण, इंद्रपाल सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।